फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात 11 बजे तक होंगे दर्शन-पूजन, दो गज दूरी के साथ मास्क जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नवरात्र बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। ऐसे में दुर्गा पंडालों की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। आयोजक शासन के दिशा निर्देंश के अनुसार कार्य योजना बनाने में जुटे हैं। हालांकि कोविड को लेकर प्रशासन अलर्ट है। रात 11 बजे तक पूजा-पाठ संपन्न करने का निर्देश दिया गया है। विर्सजन में सिर्फ पांच लोगों ही शामिल रहेंगे। अब तक 42 पंडाल स्थापित करने की अनुमति मिली है। कोरोना वायरस के कारण 2020 में नवरात्र, राम नवमी और दुर्गा पूजा जैसे धार्मिक आयोजन न के बराबर ही थे। कोरोना की दूसरी लहर के सामान्य होने के बाद हर गतिविधियां शुरू हो गई है, हालांकि सतर्कता भी बरती जा रही है। प्रशासन की ओर से कुछ ही स्थानों पर दुर्गा पंडाल स्थापित करने की अनुमति दी जा रही है। दुर्गां पंडालों के आसपास दुकानों पर भीड़ न हो इसके लिए विशेष सर्तकता बरती जाएगी। मां सिंह वाहिनी श्रृंगार समिति के प्रबंधक रामकृष्ण खट्टू ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर कोविड-गाइड लाइन का पूर्ण रूप से पालन करते हुए सांकेतिक रूप से दुर्गा पूजा संपन्न कराया जाएगा। इस दौरान समिति की तरफ से कई गाइडलाइन बनाए गए हैं जिसके तहत ही दर्शनार्थी माता का दर्शन कर पाएंगे। अपर पुलिस अधीक्षक एके वर्मा ने बताया है कि दुर्गा पूजा पंडालों में कोरोना गाइडलाइन का पालना करना अनिवार्य होगा। दो गज की दूरी और मास्क जरूरी है। औराई तहसीलदार देवेंद्र यादव ने बताया है कि आयोजक पूजा पाठ 11 बजे तक पूर्ण कर लें, तेज आवाज से लाउडस्पीकर नहीं बजाएं। विर्सजन में सिर्फ पांच लोग शामिल होंगे। दर्शनार्थी कोरोना गाइडलाइन पालन विशेष रूप से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें