भदोही जिले के कोतवाली ज्ञानपुर के एक एसआई का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में एक फरियादी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए ब्याज पर पैसे लेकर दारोगा को देने की बात कह रहा है।
वीडियो में एक व्यक्ति यह कहते हुए सुना जा रहा है कि साहब हमारा काम नहीं हुआ, जबकि 10 रुपये सैकड़े ब्याज पर लेकर हमने आपको पैसे दिए थे।
इस पर दारोगा को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि पैसे की बात कहकर क्यों शर्मिंदा कर रहे हो भाई। तुम्हारा काम करवाने का पूरा प्रयास करूंगा। वीडियो को लोग व्हाट्सएप ग्रुपों पर देखा जा रहा है।