फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दानिश आजाद ने मंदिर में लगाई झाडू, सेमराध नाथ को पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जनपद के प्रभारी राज्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण दानिश आजाद अंसारी ने मंगलवार को सेमराध नाथ धाम में स्वच्छता अभियान के तहत झाडू लगाया और महादेव का पूजन किया। गंगा किनारे लगे कल्पवास मेले में जाकर श्रद्धालुओं के साथ समरसता भोज में शामिल हुए और कल्पवासियों में कंबल का वितरण किया।
विज्ञापन

अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के तहत पूरे देश में चल रहे स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत राज्यमंत्री ने सेमराधनाथ धाम में सफाई की। पूरे परिसर में झाडू लगाया। धाम में लगे कल्पवास मेले में पहुंचे और श्रद्धालुओं के साथ समरसता भोज किया। कल्पवासियों को कंबल वितरित किया। उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि हम अपने घरों के साथ-साथ देव स्थलों की भी सफाई करें। लोकगायक वशिष्ठ मिश्रा ने राम भजन प्रस्तुत किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी, नेता नागेंद्र सिंह, विनय श्रीवास्तव संतोष पांडेय, लालता सोनकर, मनोज मिश्रा, रवीश पांडेय, प्रदीप सिंह, गोवर्धन राय सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें