जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार संग भूमिपूजन कर योजना का शुभारंभ किया। डेढ़ माह में डेयरी को संचालित करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने कहा कि किसानों के लिए यह योजना वरदान साबित होगी। योजना के जरिए किसान कुछ दिन में ही अच्छी आमदनी कर सकते हैं। दुग्ध उत्पादन संग, देशी खाद भी डेयरी के माध्यम से तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कामधेनु डेयरी योजना में आने वाले एक करोड़ 20 लाख खर्च में किसान को मात्र 30 लाख जमा करना होगा जबकि 90 लाख सरकार बिना ब्याज के किसानों को देगी। बताया कि 90 लाख का प्रतिवर्ष ब्याज करीब 11 लाख होगा जो सरकार भरेगी। ब्याज के आधार पर ही किसान को प्रति माह एक लाख रुपये बचत होगी। दुग्ध और गोबर बेचकर किसान अच्छी आय कमा सकता है। सीडीओ आरपी मिश्र ने भी किसानों को योजना में बढ़-चढ़कर शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके पूर्व जिलाधिकारी, सीडीओ और महराज का लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। ब्लाक प्रमुख अभोली संतोष सिंह, डा. वीपी सिंह, डा. डीके सचान, प्रभारी बीडीओ रमेश गुप्ता, विरेंद्र सिंह, पारसनाथ तिवारी, विनोद यादव, अमर बहादुर सिंह, नागेंद्र बहादुर सिंह, बैंक प्रबंधक पीके श्रीवास्तव, राणा प्रताप सिंह, दिनेश कुमार सिंह, धर्मराज मिश्रा, सुग्रीव बहादुर सिंह, शिव बरन पाल आदि मौजूद रहे। लाभार्थी इंद्रपाल सिंह ने आए लोगों के प्रति आभार जताया। महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर बाघंबरी गद्दी इलाहाबाद के स्वामी नरेंद्र गिरी महराज ने कहा कि सरकार की यह काफी महत्वपूर्ण योजना है। इसमें किसानों कई लाभ अर्जित कर सकते हैं, बेहतर आमदनी के अलावा गौ माता की सेवा करने का पुनीत अवसर भी उन्हें मिलेगा।