फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मेले से गुब्बारे बेचकर लौट रहे साइकिल सवार की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के भदोही-ज्ञानपुर मार्ग के मूंसीलाटपुर में शनिवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान भदोही नगर के सिविल लाईन जलालपुर के रहमुद्दीन पुत्र मो. जुमराती के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद घायल को एंबुलेंस से राजकीय महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि रहमुद्दीन (32) नवमी मेले में गुब्बारा बेचने के लिए घर से निकला था। मेला खत्म होने के बाद वह घर लौट रहा था कि तेज रफ्तार किसी वाहन के चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। उधर घटना की सूचना पाकर मौके पर रजपूरा पुलिस चौकी प्रभारी पहुंचे तब रहमुद्दीन की सांस चल रही थी। उन्होंने एबुंलेस बुलाकर उसे राजकीय अस्पताल पहुंचवाया, लेकिन अस्पताल में उपचार शुरू होने के कुछ देर के बाद दम तोड़ दिया।
कोतवाली प्रभारी अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनो को सौंप दिया गया है। उधर रहमुद्दीन की मौत के बाद घर पर मातम फैल गया है। रहमुद्दीन की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। उसका सात साल का बेटा और पांच साल की बेटी उसी पर आश्रित थे। लेकिन अब उनके सिर से पिता का साया भी उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें