दुर्गागंज। स्थानीय बाजार में बुधवार की रात सड़क हादसे में सुरेश मिश्रा (57) निवासी शेरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग उन्हें सीएचसी सुरियावां लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी सुरेश मिश्र बुधवार की देर शाम साइकिल से किसी काम से दुर्गागंज बाजार की तरफ गए थे। रात में वापस घर आते समय बाजार के पास पहुंचने पर सामने से तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी। आसपास के लोग उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावा पहुंचे। चिकित्सकों ने मृत लाया घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दुर्गागंज चित्रकूटपुरी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।