चौरी। थानाक्षेत्र के परऊपर तिराहे के पास रविवार को सुबह करीब 10 बजे ट्रक के चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परऊपर निवासी जवाहिर पटेल (55) साइकिल से बाजार जा रहे थे। बरदहा- मई मार्ग पर ट्रक से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही अधेड़ की मौत हो गई। भाग रहे ट्रक का पुलिस ने पीछा किया तो चालक मोरवा पुल के पास ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष रामदरस ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।