फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पीपीपी मॉडल से सौ शैय्या में लगेगी सीटी स्कैन मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सरतपहां स्थित सौ शैय्या अस्पताल में पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के तहत सीटी स्कैन मशीन लगाया जाएगा। सरकारी चिकित्सालय में यह जिले का पहला सीटी स्कैन मशीन होगा। सीटी स्कैन लगाने के लिए शासन की ओर से सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है। जल्द ही चिकित्सालय में सीटी स्कैन की व्यवस्था शुरू होगी। जिससे हजारों मरीजों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

शासन की ओर से कुछ माह पहले 16 जिलों में पीपीपी मॉडल सीटी स्कैन मशीन लगाए जाने की घोषणा की गई थी। इन 16 जिलों में भदोही का नाम भी शामिल था। जिसके बाद तीन महीने पहले शासन की ओर से सर्वे टीम निरीक्षण करने आई। टीम ने महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय, सौ शैय्या चिकित्सालय और महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय, भदोही का निरीक्षण किया था। जिसके बाद टीम ने सौ शैय्या चिकित्सालय में सीटी स्कैन मशीन लगाए जाने पर मुहर लगाई। सौ शैय्या अस्पताल परिसर में टीबी अस्पताल के बगल में सीटी स्कैन मशीन के लिए जमीन चिह्नितकी गयी है। जनपद के लोगों को अभी तक सरकारी अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन न होने से दूसरे जनपदों की ओर से रूख करना पड़ता था। सिर में चोट व अन्य बीमारी की जांच कराने के लिए सीटी स्कैन कारगर साबित होती है। चिकित्सकों की सलाह पर सीटी स्कैन कराने के लिए मरीजों को दूसरे जनपद जाना पड़ता था। सौ शैय्या अस्पताल में सीटी स्कैन केन्द्र खुलने से हजारों मरीजों को सहूलियत मिलेगी।
शासन की ओर से आई टीम ने सर्वे के बाद सौ शैय्या में सीटी स्कैन केंद्र खोलने की सहमति दी है। पीपीपी मॉडल के तहत जल्द ही सीटी स्कैन खोलने की प्रक्रिया आरंभ होगी। -डॉ. एसके चक, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें