फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: निजी अस्पतालों में डेंगू मरीजों की भीड़ लेकिन आंकड़े में सिर्फ 24

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वायरल बुखार के बीच डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। निजी अस्पताल जहां डेंगू मरीजों से भरे हुए हैं, वहीं सरकारी आंकड़े में सिर्फ 24 मरीज ही अब तक मिले हैं। बढ़ते मरीजों के बीच जहां ब्लड बैंक में मात्र 55 यूनिट रक्त बचा है। प्लेटलेट्स की व्यवस्था भी नहीं है। चिकित्सकों का मानना है कि प्लेटलेट्स कम होना डेंगू का लक्षण नहीं है। हीमोग्लोबिन कम होने के कारण बुखार में प्लेटलेट्स कम होते हैं। ऐसे में मरीजों को घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

सितंबर से लेकर नवंबर महीने तक मच्छरजनित बीमारियां बढ़ जाती हैं। सितंबर महीने में ही डेंगू के 24 मरीज मिल चुके हैं। दवाओं का छिड़काव न होने से उमस और गर्मी के कारण वायरल फीवर के साथ ही डेंगू लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। सरकारी अस्पतालों में समुचित सुविधा न होने से लोग निजी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। भदोही के निजी अस्पतालों में रविवार को ही करीब 15 डेंगू के मरीज भर्ती हुए। जबकि सरकारी आंकड़ो में एक भी मरीज नहीं मिले हैं। वायरल फीवर में तेजी से घटते प्लेटलेट्स को लेकर भी मरीज काफी परेशान हैं। सौ शैया अस्पताल में तैनात डाॅ. फिजिशियन सुशील शुक्ला ने बताया कि प्लेटलेट्स कम होने पर पैरासीटामॉल के साथ एंटीबॉयोटिक दवा चलाई जाती है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। डेंगू के बढ़ते मरीजों के बीच जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में 55 यूनिट रक्त शेष हैं। जबकि प्लेटलेट्स की सरकारी सुविधा नहीं है। जिला मलेरिया अधिकारी राम आसरे पाल ने बताया कि जनपद में अब एलाइजा टेस्ट किया जाता है। किसी में लक्षण मिलने पर तत्काल डेंगू की जांच की जाती है। डेंगू के मरीजों के लिए जिले में 25 स्वास्थ्य केंद्रों पर 84 बेड संरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें