फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकवां मेले में उमड़ी आस्थावानों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन के अंतिम मंगलवार (बुढ़वा मंगल) पर जिले के ऐतिहासिक चकवा महावीर के मेले में आस्थावानों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने संकट मोचन हनुमान का दर्शन-पूजन कर उन्हें लड्डू, चना,मिष्ठान और पूड़ी हलवा आदि का भोग लगाया। दर्शन-पूजन का सिलसिला भोर से ही शुरू हो गया था, जो दोपहर बाद तक चलता रहा। इस दौरान चकवा महावीर मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। मेले में आए दूर-दराज के श्रद्धालुओं ने महाबली हनुमान मंदिर में मत्था टेका। कोरोना वायरस महामारी के कारण पूर्व की अपेक्षा भीड़ कम दिखी। झूले, सर्कस आदि मनोरंजन के साधन भी नहीं दिखे। मंदिर से 100 मीटर दूर मेले में फल, मिठाई, जलेबी, लड्डू, घरेलू उपयोग के सामान चौका बेलन, चिमटा के अलावा सौंदर्य प्रसाधन की सामग्री और चाट फुलकी की दुकानें लगाई गई थीं। दूर-दराज से आए श्रद्धालु महिला, पुरुष, बच्चों ने मेले का जमकर लुत्फ उठाया। दर्शन पूजन का कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान बजरंग बली का विशेष शृंगार और पूजन भी किया गया था। मोढ़ संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के प्राचीन हनुमान मंदिर पर बुढ़वा मंगल को काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। महिलाओं की भीड़ सौंदर्य प्रसाधान की दुकानों पर देखी गई। खमरिया संवाददाता के अनुसार प्राचीन नटवा हनुमान मंदिर पर बुढ़वा मंगल को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जंगीगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के महाबीर मंदिर पर बुढ़वा मंगल के मेले में भीड़ दिखी। इसी तरह कोइरौना के कोटिया स्थित हनुमान मंदिर पर मेले में श्रद्धालुओं और मेलार्थियों की भीड़ देखी गई। भक्तों ने संकटमोचन के दर्शन किए और मेला में खरीदारी की। ज्ञानपुर के क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने मेला स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर परिसर समेत अन्य स्थानों पर तैनात पुलिस के जवानों से उन्होंने व्यवस्था को लेकर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें