फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शिवमंदिरों में आज दिखेगी बाबा के भक्तों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सावन मास का दूसरा सोमवार के पहले जिले के शिवालयों में भक्तों की भीड़ देखी गई। सोमवार के पहले बाबा के भक्त बाबा की अराधना के लिए मंदिरों पर पहुंच कर डेरा डाल चुके थे। वहीं दूसरी तरफ कांवड़ियों और शिवभक्तों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से भी तैयारियां पूरी है। इसके अलावा जगह-जगह शिविर लगाकर कांवड़ियों की सेवा भी की जा रही है।
विज्ञापन

सावन के दूसरे सोमवार को शिवभक्त सुबह से ही स्नान-ध्यान कर बाबा के जलाभिषेक को निकलेगे। उधर रविवार देरशाम को कावड़ियों की जत्था शिव मंदिर पर पहुंच गया। ज्ञानपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर, गोपीगंज स्थित बड़े शिव मंदिर, जंगीगंज के सेमराधनाथ मंदिर, तिलेश्वरनाथ शिव मंदिर पर साफ-सफाई व्यवस्था रविवार शाम को ही दुरुस्त कर लिया गया। रविवार को प्रयागरा-वाराणसी मार्ग केसरिया मय रहा। हर-हर महादेव की गगन भेदी उद्घोष के साथ कावड़ियों का जत्था देवाधिदेव महादेव को जलाभिषेक करने के लिए आगे बढ़ता रहा है। हियां भावसिंहपुर निवासी आचार्य दीनानाथ शुक्ल ने बताया कि सोमवार को सोमवती अमावस्या है। महावीर पंचांग पंचाग के अनुसार 17 जुलाई को सूर्य उदय से सुयउदय से लेकर रात्रि 10.38 तक मुहूर्त है। इस मुहूर्त में पूजा पाठ करना शुभ माना जाता है। इस दिन गंगा स्नान का महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें