फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में उमड़ी भीड़, लोगों का हुआ इलाज

विज्ञापन
औराई सीएचसी में स्वास्थ्य मेले का जायजा लेते सांसद रमेश चंद्र बिंद। संवाद - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
भदोही/औराई। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को भदोही और औराई सीएचसी पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष आए। यहां एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य से जुड़ी कई योजनाओं का लाभ दिया गया। मुख्य अतिथि सांसद रमेश चंद बिंद ने औराई सीएचसी में कहा कि हम अपने वीर नायकों, सेनानियों के सपनों को साकार करने के क्रम में स्वस्थ भारत एवं स्वास्थ्य मेला का आयोजन कर रहे हैं। औराई ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन सांसद रमेश बिंद ने किया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति से लेकर शिक्षा विभाग तक के दर्जनों स्टॉल लगे रहे। मेले में रजिस्ट्रेशन काउंटर भी खोला गया था जहां लोग पहुंचकर तरह-तरह की बीमारियों के उपचार के बारे में जानकारी ली। तमाम विभागों की योजनाओं के बारे में भी बताया गया। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि सभी ब्लाकों के सीएचसी पर इस तरह का आयोजन हो रहा है। लोगों को टीकाकरण से लेकर सरकार की तमाम योजनाओं के बारे में बताया गया। सैकड़ों लोगों का इलाज किया गया। इस मौके पर सुरेश द्विवेदी, डॉ आनंद, डॉ रमेशख् राहुल द्विवेदी, डॉ अभिनव, डा अशोक परासर, डा. अमरनाथ, अशोक जायसवाल, प्रशांत सिंह चिट्टू, डॉ.ओपी शुक्ल, डॉ. हर्ष राय, डॉ.जेपी सिंह, डॉ.अफरोज आलम, अफजाल अंसारी, दिलीप गुप्ता, डॉ. विनोद सोनकर, राजीव मोदनवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें