क्रास कंट्री रेस में शामिल प्रतिभागी।
ज्ञानपुर। सीतामढ़ी के कटरा में सोमवार को आयोजित पाचवीं बाबा गंगेश्वरनाथ क्रास कंट्री रेस में 50 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग में सतीश और बालिका में वंदना प्रथम रहीं।
क्रास कंट्री रेस का शुभारंभ सुबह आठ बजे ग्राम प्रधान अजीत सिंह ने गंगेश्वरनाथ मंदिर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रेस गंगेश्वारनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर कटरा बाजार होते हुए वापस गंगेश्वारनाथ मंदिर पर आकर समाप्त हुई। इसमें 50 से अधिक खिलाड़ियो ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग के 12 किमी में पीपरगांव के सतीश और बालिका वर्ग के छह किमी रेस में कछवां की वंदना प्रथम रहीं।
इसी तरह बालक वर्ग में गणेश कुमार दूसरे, श्याम बाबू तीसरे, सोनू सिंह चौथे, अशीष कुमार पांचवे स्थान पर रहें। बलिका वर्ग में आंचल जायसवाल दूसरे, अमृता पाल तीसरे, सोनी बिंद चौथे और सरिता पाल पांचवे स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य राजू सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कहा कि खेल से व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक विकास होता हैं। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मुरलीधर बिंद ने कहा कि खेल से युवाओ में अधिक प्रतियोगी बनने का विकास होता हैं। अध्यक्षता देवेंद्र सिंह और संचालन खेल सचिव कैलाशनाथ पाल ने किया। इस मौके पर धनंजय सिंह, दीपक सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, बब्लू सिंह, राजेंद्र सिंह, दीपक तिवारी आदि रहे।