फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: झमाझम बारिश से फसलों को मिली संजीवनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानुपर। जिले में लंबे अरसे के बाद बुधवार को झमाझम बारिश हुई। इससे एक तरफ उमस भरी गर्मी से राहत मिली हैं। वहीं किसानों के चेहरे पर खुशी से खिल उठे। पानी के बिना के सूख रही धान की नर्सरी के लिए यह बारिश किसी संजीवनी से कम नहीं है। जिले में मंगलवार की रात से बुधवार शाम तक 60 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

बीते एक महीने से बारिश के लिए तरस रहे लोगों को बुधवार की झमाझम बारिश ने राहत पहुंचाई। खेतों में सूख रहे धान की फसलों के लिए संजीवनी बनी इस बारिश के साथ किसानों के चेहरे भी खिल उठे। जिले में 27 हजार हेक्टेयर में धान की खेती का लक्ष्य है, लेकिन बारिश नहीं होने के कारण 50 फीसदी धान की रोपाई का कार्य भी नहीं हो सका।
मंगलवार को जहां जिले के कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हुई तो बुधवार को पूरे जिले में बारिश हुई। ऊंज क्षेत्र में बुधवार की सुबह हुई झमाझम बारिश के बाद जहां धान की रोपाई शुरू कर दी गई। वहीं ज्वार, बाजरा, चरी, उरद, तिल्ली, सहित अय फसलों के बोने वाले किसान भी खुश हो गए। कृषि केंद्र के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को 60 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बताया कि बृहस्पतिवार को भी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञ बेजवां के डॉ.आरपी चौधरी ने बताया कि यह बारिश खेती किसानी की दृष्ककोण से बेहद फायदेमंद है। बारिश से फसलों में जान आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें