घोसिया। औराई कोतवाली क्षेत्र के तहसील गेट के सामने एक दुकान से टिन शेड खोलकर शनिवार की रात चोरों ने हजारों का सामान चुरा लिए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। हमीदपट्टी निवासी राकेश कुमार यादव की औराई तहसील गेट के समीप फोटो स्टेट और फोटोग्राफी की दुकान है। शनिवार की रात छत के रास्ते चोर टिन को खोलकर अंदर घुस गए। दुुकान में रखे कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक मशीन, स्टेब्लाइजर, कैमरा समेत दुकान में रखा 20 हजार रुपया उठा ले गए। सुबह दुकान खोलने पर अंदर जाकर देखा तो चोरी का पता चला। दुकान मालिक के अनुसार चोरी हुआ समान लगभग एक लाख का था। उन्होंने थाने में तहरीर देकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।