सीतामढ़ी। कोइरौना थानाक्षेत्र के सोनपुर गांव में शनिवार को मिनी ट्रक की चपेट में आने से 10 वर्षीय सनी यादव पुत्र संजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने मिनी ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो ड्राइवर भागने का प्रयास करने लगा। यह देख गांव के दो लोग ट्रक में चढ़ने लगे तो ड्राइवर गाड़ी की रफ्तार तेज कर भागने लगा, जिससे दोनों युवक फिल्मी स्टाइल में लटकने लगे। ड्राइवर ट्रक लेकर भागते हुए लगभग तीन किलोमीटर दूर कटरा पुलिस चौकी में पहुंच गया। यह नजारा देख बड़ी संख्या में ग्रामीण पुलिस चौकी में पहुंच गए। सूचना पर थानाध्यक्ष कोइरौना धर्मेंद्र यादव, मधुसूदन राय, धर्मेंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल कटरा चौकी पहुंच कर घायल बच्चे का इलाज कराया।