फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट में असफल होने पर व्यापारी को मारी थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। करीब एक माह पूर्व आभूषण कारोबारी अवधेश वर्मा पर हुए हमले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को सुबह नेता नगर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि पैसे की लालच में वह अपने साथी की मदद से लूट की घटना को अंजाम देने गया था। लूट में असफल होने पर उसने गोली चलाई थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस लाइन परिसर में बृहस्पतिवार को एएसपी डॉ. संजय कुमार ने पत्रकारों से रूबरू होकर गिरफ्तारी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 25 अगस्त को अवधेश कुमार वर्मा पुत्र स्व. पारसनाथ वर्मा को महजूदा यादव बस्ती के समीप बदमाशों ने गोली मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वह खरगपुर में अपनी आभूषण की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। व्यापारी के भतीजे विशाल वर्मा ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी राजेश एस ने मामले के खुलासा के लिए सीओ अभिषेक पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित की थी। मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी मनोज कुमार यादव पुत्र तहसीलदार यादव निवासी महजूदा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद किया। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि अपने चेहरे को गमछे से बांधकर दोस्त के साथ लूट के लिए पहुंचा था। अवधेश वर्मा से बैग छीनने का प्रयास किया, लेकिन उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे उसे गोली मार दी और वहां से भाग गए। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ अजय कुमार सिंह, उप निरीक्षक अखिलेश कुमार यादव, कांस्टेबल फूल कुमार राय, संजय सिंह, राज कुमार, राजेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें