फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों की पिटाई से घायल गृहस्वामी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के पिपरी शिवरामपुर में छह मार्च की रात बदमाशों की पिटाई से घायल गृहस्वामी हरगेन सरोज ने बीती रात वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में मृतक के बेटे दिनेश को भी बदमाशों ने घायल किया था, लेकिन वह ठीक ठाक है। शुक्रवार को प्रात: हरगेन की मौत की खबर गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। भारी संख्या में ग्रामीण माम देवपुर स्थित उसके मूल निवास पर जमा हो गए।
मूलत: मामदेवपुर निवासी हरगेन अपने पाही शिवरामपुर में रात सो रहा था जब बुधवार की रात बदमाशों ने धावा बोला था। बताते हैं कि घर के बाहर पहले उन्होंने हरगेन को मारपीट कर अधमरा कर दिया था। इसके बाद घर में घुस कर उसके बेटे को मारपीट कर बंधक बनाकर लगभग एक लाख रुपये कीमत के आभूषण लूट कर भागने में सफल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे ने बताया कि पिता की स्थिति पहले दिन से ही दयनीय थी। वाराणसी के निजी अस्पताल में उनका उपचार हो रहा था। बीती रात अचानक तबियत खराब हुई और निधन हो गया। निधन की खबर सुनकर सुबह हर कोई मामदेवपुर पहुंच रहा था। लोगों में आक्रोश था। कहना था कि पुलिस का भय बदमाशों में नहीं रहा जिससे आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें