फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट शर्किट से जिला जज चैंबर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

दीवानी कचहरी परिसर स्थित जिला जज चैंबर के सामने विद्युत बोर्ड में शनिवार को अचानक शार्ट शर्किट से आग लगने से अफरातफरी मच गई। फौरन अधिवक्ताओं ने बिजली विभाग को फोन करके आपूर्ति ठप कराया। इससे कुछ ही देर में आग बुझ गई। सूचना पाकर दमकल विभाग के कर्मचारी भी अग्निशमन यंत्र लेकर पहुंच गए। जिला जज चैंबर के सामने विद्युत बोर्ड में आग लगने से परिसर धुंवा से भर गया। भदोही-गोपीगंज मेन रोड पर होने से भीड़ और अधिक बढ़ गई। करीब घंटे भर बाद धुआं छंटने से माहौल शांत हुआ। हालांकि बोर्ड के पास ही अग्निशमन लगा था। उसका कोई इस्तेमाल करने के लिए आगे नहीं आया। सभी लोग अग्निशमन विभाग का ही इंतजार करते रहे। शार्ट-शर्किट के समय चैंबर में बहुत अधिक लोग न होने से राहत रही। मालूम हो कि जिले में भीषण कटौती के बीच दोपहर में बिजली आई थी। ऐसे में शार्ट शर्किट होने से तत्काल विभाग को आपूर्ति ठप करनी पड़ी। इसके बाद आपूर्ति चालू होने में देर शाम हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें