फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान,कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूसराय। झौवां गांव में मंगलवार की देर रात पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मनकी देवी (24) पत्नी मनीष पटेल का सुबह शव साड़ी के फंदे से लटकता देखकर ससुराल वाले सन्न हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मौके से तीन पेज का सुसाइड नोट भी बरामद किया। पुलिस सुसाइड नोट समेत घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

झौंवा गांव निवासी मनीष पटेल की शादी चार वर्ष पूर्व नारायनपुर कछवां जनपद मिर्जापुर निवासी सत्यनारायण पटेल की पुत्री मनकी देवी के साथ हुई थी। रात में खाना खाने के बाद पति-पत्नी कमरे में सोने चले गए। पति के मुताबिक देर रात उसकी नींद खुली तो पत्नी को मोबाइल पर व्यस्त देखकर यह कहते हुए फिर सो गया कि अब तक तुम मोबाइल ही देख रही हो। इसके बाद भोर में लगभग चार बजे मनीष खेत में बोई गई शिमला मिर्च को तोड़कर सब्जी मंडी भेजने चला गया। पांच बजे उसकी मां बहू को जगाने गई तो काफी देर बाद भी दरवाजा नहीं खुला। इसकी जानकारी घर में मौजूद अन्य परिजनों को मिली तो दरवाजे को धक्का देकर किसी तरह खोला गया। अंदर का नजारा देखकर लोग अवाक रह गए। विवाहिता पीली साड़ी के बने फंदे से लटक कर दम तोड़ चुकी थी। बावजूद इसके परिजन उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाने लगे। राजमार्ग पर भीषण जाम के कारण मृतका को वापस लाकर उसी कमरे में लेटा कर पुलिस और मायके वालों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट सहित शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त रही। सीओ औराई यादवेंद्र ने कहा कि प्रकरण की जांच की जा रही है। सुसाइड नोट को भी फोरेंसिक लैब में भेजा गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर इस प्रकरण में केस दर्ज कर लिया गया है।

औराई। झौवां गांव निवासी मनीष पटेल की पत्नी और मृतका मनकी देवी ने मरने से पहले चार पेज का सुसाइड नोट लिखा था। बताया जा रहा है कि तीन पेज तो पुलिस के हाथ लग गए हैं, लेकिन चौथा पेज गायब था। सुसाइड नोट में विवाहिता ने क्या लिखा था, पुलिस इसका खुलासा नहीं कर रही थी, लेकिन सीओ ने बताया कि सुसाइड नोट को जांच के लिए भेजा गया है। मृतका के पुराने दस्तावेज भी एकत्र किए गए हैं। उनके जरिए हैंडराइटिंग चेक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें