फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक्सो एक्ट के वांछित समेत 15 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बुधवार को पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक वांछित समेत 15 को गिरफ्तार किया। औराई कोतवाली के उप निरीक्षक खुर्शीद अंसारी ने महराजगंज बाजार से बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के आरोपी महेंद्र पुत्र जगत निवासी कैयरमऊ को गिरफ्तार किया। गोपीगंज के उप निरीक्षक विवेकानंद सिंह ने वारंटी मटुकधारी निवासी मदनपुर को न्यायालय भेजा। इसी तरह शांतिभग के अंदेशा में ज्ञानपुर पुलिस ने विशुनपुर से दो, औराई ने भवानीपुर से एक, तुलापुर से चार, ऊंज पुलिस ने पूरेनगरी से चार और सुरियावां ने चौथार से दो व्यक्तियों समेत 13 के खिलाफ विधिक कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें