सुरियावां। क्षेत्र के सुजानपुर गांव की शिवानी देवी पत्नी हरीश कुमार तिवारी के खाते से साइबर ठग ने 20 हजार उड़ा दिया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। उसने खाते में पैसा भेजने की बात कहकर उसका एटीएम नंबर लेकर थोड़ी देर में उसके खाते से शातिर ने 20 हजार रुपये उड़ा दिए। मोबाइल में मैसेज आने के बाद उसे ठगी का आभास हुआ। उक्त मामले में परिजनों ने सुरियावां थाने में तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की।