फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश को ग्रामीणों ने दौड़ाया तो बाइक छोड़ भागा 19-44-32

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सुरियावां थानाक्षेत्र के चककलूटी गांव में रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक बदमाश दुकान से पैसे लेकर भाग गया। ग्रामीणों ने बाइक से पीछा किया तो सरपतहां में डीएम कार्यालय के सामने बाइक छोड़कर मोरवा नदी से होकर भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने बदमाश की बाइक को कब्जे में ले लिया। हालांकि मामला सुरियावां थाने का होने के कारण उसे सुपुर्द कर दिया गया। सुरियावां थानाक्षेत्र के चककलूटी गांव निवासी वजीद आलम की गांव में किराने की दुकान है। रविवार को दोपहर बाद वह दुकान से लघुशंका करने गया। बताया जाता है कि उसी दौरान वहीं खड़ा एक युवक गल्ले में रखा 20 हजार लेकर भागने लगा। शोरगुल मचाने पर ग्रामीण बाइक से उसका पीछा करने लगे। युवक पकड़े जाने के डर से डीएम आवास के सामने बाइक को छोड़कर नदी के संकरे रास्तों से भाग गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि बाइक को सुरियावां थाने के सुपुर्द कर दिया गया है। सुरियावां थानाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें