गोपीगंज। थाना क्षेत्र के विशेषरपुर गांव में सोमवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलने से गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया। मारपीट में दोनों तरफ से आठ लोग घायल हो गए। गोपीगंज सीएचसी में घायलों का उपचार कराया गया। एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। विशेषरपुर गांव में दो पक्षों में काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रह है। इसी बात पर सोमवार को दोनो पक्षों में कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में नोकझों के के बाद मारपीट होने लगी। इस दौरान दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडे बरसाने लगे। साथ ही पथराव भी होने लगा। मारपीट में शिवलोचन गौतम (65), शिव देवी (48), रामबली गौतम (51), राजकुमारी (41), सूर्य बली (46), विजय कुमार (22), अजय कुमार गौतम (24) और फुलगेन गौतम (19) को चोटें आई। सभी घायलों को परिजनों ने गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। शिवलोचन गौतम की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षों की तरफ से थाने में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।