फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ मुआवजा, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

बसपा नेता राजेश यादव की हत्या को लेकर पार्टी नेताओं ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा में अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है। इससे सूबे में आए दिन हत्याएं हो रही हैं। बसपा के मिर्जापुर जोनल इंचार्ज और जिलाध्यक्ष ने परिवार को एक करोड़ मुआवजा और अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

मिर्जापुर मंडल के जोनल इंचार्ज कमलाशंकर भारती ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध का ग्राफ चरम पर पहुंच गया है। मुस्लिम, पिछड़े, दलित सुरक्षित नहीं रह गए हैं। बसपा नेता राजेश यादव की राजनीतिक हत्या की गई है। प्रदेश सरकार परिवार को एक करोड़ मुआवजा दे और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाए। बसपा जिलाध्यक्ष लल्लू गौतम ने कहा कि बसपा नेता की निर्मम हत्या की गई है। उनके चार नाबालिग बच्चों के लिए सरकार एक करोड़ मुआवजा दे। बसपा के पूर्व ज्ञानपुर विधानसभा प्रभारी राजेश मिश्र राजन ने भी यही मांगें कीं। बसपा नेता भरतराज सिंह, मुकेश यादव ने घटना की निंदा की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने घटना पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि आज अपराध चरम पर है और अपराधी बेलगाम घूम रहे हैं। भाजपा शासन में अपराधियों, माफियाओं, गुंडों, बलात्कारियों में शासन का कोई खौफ नहीं रह गया है। आज हमने अपने जिले के एक युवा लोकप्रिय नेता को खो दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें