फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत,नहीं हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। रोटहां गांव के पास शनिवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक भागने में सफल हो गया था। वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बताया जाता है कि दोपहर में भदोही-बाबतपुर मार्ग पर रोटहां के पास एक युवक टहल रहा था। उसी दौरान बालू लादकर आ रहे ट्रक की चपेट में आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव और वाहन को कब्जे ले लिया गया। घटना स्थल पर जुटे लोगों ने बताया कि इन दिनों मार्ग पर अवैध ढंग ओवरलोड बालू लदे ट्रकों का आवागमन दुर्घटनाओं का सबब बना हुआ है। घटना के बाद चालक या तो मयवाहन भागने में सफल हो जाते हैं या फिर वाहन को छोड़कर। पुलिस भी मात्र जांच-पड़ताल तक ही सीमित होकर मामलों से कोसों दूर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें