सुरियावां। अभियां मार्ग के मणिनगर के पास सोमवार शाम को साइकिल सवार युवती को बचाने में बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। पूरेखुशहाल निवासी चंद्रेश गौतम (27) और शेरू गौतम (12) निवासी सरायकंसराय बाइक से सुरियावां की ओर जा रहे थे। मणिनगर के समीप पहुंचे थे कि उसी समय साइकिल से सीनू बिंद (18) आ गई। उसे बचाने के चक्कर में बाइक का ब्रेक लगाने से दोनों फेंका गए। 108 एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत चिंताजनक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।