लालानगर। गोपीगंज थानाक्षेत्र के पास ज्ञानपुर गोपीगंज मार्ग पर शुक्रवार को कार और आटो की टक्कर से सात लोग घायल हो गए। उन्हें ज्ञानपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सुरियावां एडीओ पंचायत सूर्यबख्स सिंह शुक्रवार को कार से ज्ञानपुर ब्लॉक की बैठक में सम्मिलित होने के लिए आ रहे थे। फूलबाग के पास सवारी भरकर जा रही आपे आटो को वह ओवरटेक करने लगे। इस दौरान आटो और कार में भिड़ंत हो गई। इसमें करीब सात लोग घायल हो गए। इसमें आटो चालक संतोष कुमार पांडेय, सरपतहां निवासी बबलू शुक्ला आदि लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग निकला। सूूचना पर पहुंची पुलिस ने कार और आटो को कब्जे में ले लिया। घायलों को ज्ञानपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को घर भेज दिया गया।