फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी कर तीन माह रखने के बाद प्रेमिका को छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। मोबाइल से हुआ प्रेम तीन माह भी नहीं चल सका। गांव के युवक ने मंदिर में शादी करने के बाद तीन माह तक लड़की को रखा, फिर उसे छोड़ दिया। प्रेमिका अपनी फरियाद लेकर बुधवार को थाने पहुंची। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रेमिका ने दरोगा से विनती करते हुए बोली कि एक बार मेरे पति से मिलवा दीजिए। जानकारी के अनुसार एक लड़की एक युवक से मोबाइल से बात करने लगी। दोनों में प्यार हो गया। दोनों का प्यार इतना परवान पर चढ़ा कि दोनों ने मंदिर में जाकर शादी कर ली। शादी के बाद युवक ने अपनी प्रेमिका को अपने घर ले गया जहां तीन माह रखने के बाद उसको बस पर बैठाकर घर भेज दिया। इसके बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। जब लड़की युवक के घर पहुंची तो घर वालों ने उसको भगा दिया। क्योंकि लड़की दूसरी जाति की थी। अंत में लड़की थाने पहुंचकर अपनी फरियाद पुलिस को सुनाई। सीओ ज्ञानपुर रामकरन ने बताया कि युवक के घर वाले लड़की को रखने से इनकार कर रहे हैं। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें