कोतवाली क्षेत्र के सम्हई भटानी गांव में सोमवार को दोपहर में धीरेंद्र राय (27) पुत्र संतोष राय की अबूझ हाल में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। धीरेंद्र भदोही की एक दुकान में काम करता था। सोमवार दोपहर 12 बजे अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। परिवार वाले आनन-फानन में एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी दो साल पूर्व शादी हुई थी। उसका एक पुत्र भी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में एक चर्चा है कि उसने किसी विषैले पदार्थ को खा लिया था। सीओ ज्ञानपुर रामकरन ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ स्पष्ट होगा।