ज्ञानपुर (भदोही)।
प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी कृषि ऋण मोचन योजना में लापरवाही बरतने पर कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक को उप निदेशक कृषि अरविंद कुमार सिंह ने निलंबित कर दिया। उन्होंने सभी कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए आगाह किया कि शासन की मंशा के खिलाफ काम करने पर कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश सरकार ऋणमाफी योजना के तहत मध्यम एवं लघु किसानों का एक लाख तक का ऋण माफ कर रही है। इस योजना में प्रशासन से लेकर कृषि विभाग युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। पहले चरण में करीब साढ़े तीन हजार से अधिक किसानों को लाभान्वित किया जा चुका है। उप निदेशक कृषि डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि आधार कार्ड संग्रह कार्य में लापरवाही बरतने में सर्रोई न्याय पंचायत के प्राविधिक सहायक विमल कुमार पाल को निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि कोई भी कर्मी काम के प्रति लापरवाह न हो अन्यथा सख्ती बरती जाएगी।