गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर के आधार पर युवक को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी। विवाहिता ने कोतवाली में तहरीर देते दीपक नामक स्वजातीय युवक पर जबरन घर में घुस कर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। विवाहिता दो बच्चों की मां बताई गई है। बताया कि सोमवार को जब वह घर में अकेली थी, उसी समय मौका देख युवक घर में घुस गया और डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हिरासत में ले लिया।