फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ट्रक भिड़ी, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के भदोही-औराई रोड के ग्राम बनकट में रविवार को सुबह कार और ट्रक में टक्कर हो जाने से कार में सवार एक युवक घायल हो गया जबकि बाकी दो बाल बार बच गए। घायल अरविंद कुमार सिंह ग्राम आलमगंज जौनपुर निवासी को राजकीय महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोगों ने बताया कि औराई की ओर से एक कार भदोही की ओर आ रही थी। जब वे बनकट गांव के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही एक ट्रक से टक्कर हो गई। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन संयोग यह रहा कि अंदर सवार तीन में से केवल एक युवक को गंभीर चोट आई जिसे राजकीय एंबुलेंस से राजकीय अस्पताल लाया गया। उधर घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। उन्होंने ही मदद कर कार के अंदर से घायल को बाहर निकाला। काफी देर तक राजमार्ग पर अफतफरी का आलम रहा। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक मौके पर खड़ा करके फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें