गोपीगंज। गोपालपुर निवासी रोशन निषाद द्वारा मंगलवार को अपनी एक रिश्तेदार के साथ कुछ लोगों पर लगाया गया छेड़खानी का आरोप गलत साबित हुआ। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गोपालपुर निवासी रौशन निषाद ने मंगलवार शाम को अपनी एक रिश्तेदार के साथ गांव के कुछ लोगों पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि मंगलवार शाम को अपनी रिश्तेदार को रिजर्व ऑटो से घर छोड़ने जा रहा था। उसी समय गांव के कुछ लोग छेड़खानी करने लगे। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की तो मामला गलत पाया गया। जब पुलिस ने लड़की के पिता से बात की तो उन्होंने अपने परिवार के किसी भी सदस्य के साथ ऐसी किसी भी घटना से इंकार किया। पुलिस की जांच में पता चला कि दोनों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिससे बदला लेने के लिए रोशन ने छेड़खानी की कहानी रची। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।