फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार पलटी, अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। थाना क्षेत्र के चौरी-महराजगंज मार्ग पर मझमेढ़ीया पुलिया के पास बृहस्पतिवार की देर रात अनियंत्रित कार पलट गई। इसमें सवार एक अधेड़ की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बृहस्पतिवार की रात दुरासी निवासी मनोज तिवारी और रमईपुर निवासी रमापति मिश्रा आल्टो कार से एक वैवाहिक कार्यक्रम में गए। वहां से लौटते समय रात के करीब 11 बजे कार जब मझमेढ़ीया पुलिया के पास पहुंचीं तो असंतुलित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। इस दौरान उसमें सवार रमापति मिश्रा (59) की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष संजय कुमार उपाध्याय ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल मनोज तिवारी (45) को अस्पताल भेजा । खबर मिलते ही मृतक के परिवार वाले भी पहुंच गए। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के तीन पुत्र है, जिसमें दो की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें