भदोही। कोतवाली क्षेत्र के भदोही - ज्ञानपुर रोड पर रविवार को कुसियरा टेलीफोन एक्सचेंज के पास कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित बाइक सवार घायल हो गया। घायल अधेड़ एडवोकेट शिवभूषण सिंह (50) को कुछ युवकों ने उपचार के लिए महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के मवैया ग्राम निवासी एडवोकेट शिवभूषण सिंह किसी कार्य से भदोही आए थे। रविवार की शाम लगभग 5.30 बजे जदब वे लौट रहे थे तो टेलीफोन एक्सचेंज के पास उनकी बाइक के सामने कुत्ते के आ जाने से वे अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद लोगों ने उनके घर सूचना दी।