सीतामढ़ी। कोइरौना थानाक्षेत्र के एक गांव में बेटी के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में बुधवार को पुलिस ने पिता के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी पिता की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन गिरफ्त में नहीं आया। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं।