गोपीगंज। नगर स्थित सीएचसी में बच्चे का टीकाकरण कराने आई एक महिला उचक्कों का शिकार हो गई। महिला का आरोप है कि बाइक सवार उचक्कों ने उसे कागज की गड्डी थमाकर हजारों का आभूषण लेकर फरार हो गए। क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव निवासी लीला देवी पत्नी झल्लू जायसवाल अपने नाती का टीकाकरण कराने शुक्रवार को गोपीगंज सीएचसी आई थीं। अस्पताल से निकलते समय बघेल छावनी के पास उसे बहकाकर कपड़े में लपेटे कागज की गड्डी थमाकर उसके हजारों रुपये के कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस महिला की शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी है।