कौलापुर। पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड स्टेशन और कौलापुर गांव के मध्य रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे प्रयागराज- वाराणसी मेला स्पेशल को मनबढ़ों ने चैनपुलिंग कर रोक दिया। पांच मिनट के अंदर तीन बार ट्रेन रुकने से यात्री झुंझला गए। रात का मामला होने से यात्रियों को डर सताने लगा। आसपास के लोगों ने मनबढ़ों को रोका, तब ट्रेन आगे जा सकी। इस दौरान रेलवे के सुरक्षाकर्मी न होने से मनबढ़ों का हौंसला भी बढ़ गया। चैनपुलिंग करने वालों में कई ऐसे लोग भी थे जो खुद को सभ्य और शिक्षित बताते हैं, लेकिन ऐसी वारदात करने से बाज नहीं आते। यह कोई पहला मामला नहीं था। अक्सर ट्रेनों को चैनपुलिंग कर रोक दिया जाता है। इससे विलंब से चल रही ट्रेनों को और विलंबित होना पड़ता है।