फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोप से खिन्न युवक ने फूंका घर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपीगंज। चोरी का आरोप लगाने से खिन्न मनबढ़ युवक ने आरोपित महिला के घर आग लगा दिया। जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने घर में फंसी उसकी बेटी को दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला। थाना क्षेत्र के पूरे दिवान गांव निवासी राम लखन बिंद की पत्नी प्रिया देवी घर से कुछ दूर ननवगपुर गांव कालीन बुनाई का काम करती हैं। जखांव निवासी एक युवक भी उसके साथ कालीन बुनाई का काम करता है। गत दिनों विवाहिता ने उसपर चोरी का आरोप लगाया था। विवाहिता के अनुसार इससे खिन्न होकर उसने शुक्रवार को उसके घर में आग लगा दिया। इससे घर में अंदर मौजूद उसकी बेटी राधा चीखने चिल्लाने लगी। उसकी चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने किसी तरह दरवाजा तोड़कर बालिका को सकुशल बाहर निकाला। तब तक घर के बाहर का आधा हिस्सा जलकर राख हो चुका था। पीड़ित महिला ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें