फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो की जद में आकर छात्रा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली अंतर्गत भदोही गर्ल्स कॉलेज तिराहे पर बुधवार को सुबह नौ बजे असंतुलित ऑटो रिक्शा की जद में आ जाने से स्कूल जा रही छात्रा घायल हो गईं। घायल सोनाली यादव पुत्री रामचंद्र यादव निवासी जलालपुर पनवरिया की छात्रा को उपचार के लिए महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घायल छात्रा की बहन शानू भी साथ थी जो बाल बाल बच गई। जानकारी के अनुसार छात्रा ज्ञानदेवी बालिका इंटर कालेज जा रही थी। जब वह त्रिमुहानी पर पहुंची थी तभी उधर से गुजर रहा ऑटो रिक्शा पलट गया, जिसके जद में आकर वह घायल हो गई। राजकीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. वीके मौर्य ने बताया कि बालिका के दाहिने हाथ की हड्डी चटक गई है, जिसका प्लास्टर कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें