सुरियावां/घोसिया। सुरियावां थाना क्षेत्र के भटेवरा (झिंगटेपुर) गांव में बुधवार शाम को कार की चपेट में आने से ननिहाल आए 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। गांव के बीडीसी मेंहदी हसन के बेटी का बेटा अल्ताफ निवासी पाली, रामपुर जौनपुर कुछ दिन पूर्व ननिहाल आया था। बुधवार शाम को घर के सामने की सड़क पर चला गया। वहीं बैक करते हुए उसके ऊपर से कार गुजर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे सीएचसी लेकर गए। जहां चिकित्सकों नो मृत घोषित कर दिया। घोसिया: औराई थानाक्षेत्र के इंटश्र कॉलेज औराई के सामने ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सुशील ाुमार मौर्य (32) निवासी बनवारीपुर घायल हो गया। वह बाइक से गोपीगंज की तरफ जा रहा था। उसे सीएचसी औराई में भर्ती कराया गया।