फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिझाव से लगी आग, महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया। क्षेत्र के लक्ष्मणिया गांव में शुक्रवार को खाना बनाते समय गैस रिसाव से आग लगने से एक महिला झुलस गई। वहीं गृहस्थी का समान जलकर नष्ट हो गया। रोज की भांति शुक्रवार की सुबह सीता देवी पत्नी साहब सरोज गैस पर खाना बना रही थी। इसी बीच गैस का रिसाव होने से रसोईं घर में आग लग गई। इसके चपेट में आने से वह बुरी तरह से झुलस गईं। वहीं रसोईं में रखा गृहस्थी का सारा समान जलकर नष्ट हो गया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे गांव वालों ने किसी तरह सिलेंडर को बुझाया। जिससे आग पर काबू पाया जा सका। उसे पास के एक निजी चिकित्सालय में पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें