भदोही । कोतवाली अंतर्गत नगर के काजीपुर रोड फकीर सेठ बिल्डिंग स्थित मोटर मैकेनिक की दुकान का शनिवार की रात अज्ञात चोरों ताला तोड़ कर लगभग 5 हजार रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। मैकेनिक काजीपुर निवासी सुहैल अंसारी ने बाताया कि दूकान में 20 डिब्बा मोबिल रखा था जो चोर उठा ले गए। मैकेनिक ने बताया कि रविवार को प्रात: जब वह दुकान खोलने आया तो ताला टूटा देख कर हतप्रभ रह गया। उधर पुलिस ने कहा है कि उनके पास इस तरह की कोई सूचना नहीं प्राप्त हुई है।