गोपीगंज। जिलाधिकारी के निर्देश पर थानाक्षेत्र के जखाव गांव निवासी चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। थाना क्षेत्र के भिखारीपुर गांव निवासी अनूप कुमार पांडेय ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जखांव गांव निवासी चार लोगों के खिलाफ कूटरचित ढंग से भूमि पर कब्जा कर निर्माण करने का आरोप लगाया था। कहा था कि शिकायत करने पर मारपीट पर अमादा हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर जखांव गांव निवासी राजेंद्र, तूफानी, पारस नाथ और रामनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।