फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दो, दो बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर के मिर्जापुर तिराहे पर बुधवार की सुबह लगभग दस बजे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे अपने माता-पिता के साथ बाइक पर बैठे दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर बच्चों को इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रक के चालक को हिरासत में ले लिया है। बताया जाता है कि फतेहपुर निवासी संजय सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चे आर्यन (8) और कुणाल (6) को बाइक पर बैठाकर वाराणसी की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सभी लोग नीचे गिर गए। संजय सिंह और उनकी पत्नी बाल-बाल बच गए, लेकिन दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। कुणाल का एक हाथ कट गया। दोनों बच्चों को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें