फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी (भदोही)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भकोड़ा रेलवे फाटक के पश्चिमी छोर पर बुधवार को एक विवाहिता ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को दिन में ग्वालियर से वाराणसी जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस ने जैसे ही मोरवा पुल को पार किया, उसी समय भकोड़ा रेलवे फाटक की तरफ से आ रही एक 35 वर्षीया विवाहिता ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। गेटमैन ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। सूचना पाकर पहुंचे चौकी प्रभारी शशिकांत ने काफी समय तक ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की मगर मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी। तब अज्ञात महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जाता है कि विवाहिता पहले से ही रेलवे फाटक के आसपास भटक रही थी। ट्रेन देखते ही तेजी से दौड़कर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें