गोपीगंज। थानाक्षेत्र के कोइलरा गांव की रहने वाली कविता देवी (22) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। विजय शंकर बिंद की पुत्री कविता रविवार को सुबह घर से निकली थी। अमवा माफ़ी गांव के पास किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। शौच के लिए निकले लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास के गांव के लोगों से पूछताछ की। जानकारी मिलने पर पिता विजय शंकर बिंद भी लड़की को खोजते हुए पहुंचे। उन्होंने उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी।