गोपीगंज। कोतवाली के नटवां गांव के पास ईंट भट्ठे पर शुक्रवार को पारिवारिक विवाद में विवाहिता सीता देवी (19) ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत चिंताजनक होने पर उसे वाराणसी रेफर किया गया। मिर्जापुर के नारायणपुर-जमालपुर निवासी राकेश ईंट भठ्ठे पर पत्नी सीता देवी के साथ काम करता है। शुक्रवार को दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नाराज होकर विवाहिता ने घर में रखे कीटनाशक दवा को खा लिया और अचेत हो गई। मामला बिगड़ते देख परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया।