ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना की धनराशि लाभार्थी के बजाए दूसरे के खाते में भेजने पर ग्राम पंचायत अधिकारी से परियोजना निदेशक मनोज राय ने स्पष्टीकरण मांगा है। भदोही विकास खंड के मानिकपट्टी गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नरेश बनवासी पुत्र मुरली बनवासी का नाम शामिल किया गया था। आवास निर्माण के लिए प्रथम किस्त की रकम खाते में नहीं गई तो लाभार्थी ने शिकायत की। जांच में पाया गया कि गांव के दूसरे व्यक्ति के खाते में प्रथम किस्त की 40 हजार की धनराशि चली गई।